Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चोरी के मामले में अदालत से घोषित था भगोड़ा, एंटी बर्गलरी सेल ने महावी चोरी के मामले में अदालत से घोषित था भगोड़ा, एंटी बर्गलरी सेल ने महावी

चोरी के मामले में अदालत से घोषित था भगोड़ा, एंटी बर्गलरी सेल ने महावीर एन्क्लेव से किया गिरफ्तार

New Delhi news द्वारका जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे और अदालत द्वारा घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड आॅफेंडर) शाहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, शाहजाद वर्ष 2021 में दर्ज दाबड़ी थाने के एक चोरी और झपटमारी के मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते 8 जुलाई 2026 को द्वारका न्यायालय ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।
द्वारका जिला पुलिस के एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि शाहजाद महावीर एन्क्लेव, दाबड़ी में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजाद (30) पुत्र मुन्ना खान, निवासी महावीर एन्क्लेव पार्ट-3, दाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शाहजाद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, झपटमारी, रात्रि में घर में सेंधमारी, चोरी, मकानों में चोरी तथा चोरी का सामान रखने सहित 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें