Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बैडमिंटन : अमेरिका ओपन में एकमात्र चुनौती जयराम – जय हिन्द जनाब बैडमिंटन : अमेरिका ओपन में एकमात्र चुनौती जयराम – जय हिन्द जनाब

बैडमिंटन : अमेरिका ओपन में एकमात्र चुनौती जयराम

भारतीय खिलाड़ी जयराम का सामना दूसरे दौर में ब्राजील के यगोर को्रएल्हो से होगा।
फुलर्टन (अमेरिका)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम यहां जारी अमेरिका ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती रह गए हैं। इस टूर्नामेंट से सायना नेहवाल, पी.वी. सिंधु और किदांबी श्रीकांत जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। वहीं बुधवार रात खेले गए मैचों में भारत को निराशा हाथ लगी है। महिला एकल वर्ग में अनुरा प्रभुदेसाई को पहले दौर में ही कनाडा की रेचेल होंडेरिक ने 32 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद, मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी युगल जोड़ी मुकाबला खेलने कोर्ट पर नहीं उतरी। उन्होंने पुरुष युगल के पहले दौर में ही इंडोनेशिया की रहमत एडियांतो और रांगा यावे रियांतो की जोड़ी को वॉकओवर दे दिया।  जयराम ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल की। उन्होंने दक्षिण कोरिया के युव क्यू ली को 26-24, 17-21, 21-13 से हराकर इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती को बरकरार रखा हुआ है। भारतीय खिलाड़ी जयराम का सामना दूसरे दौर में ब्राजील के यगोर कोएल्हो से होगा।

यहां से शेयर करें