Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कोलाज स्पोटर्स के नाम – जय हिन्द जनाब गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कोलाज स्पोटर्स के नाम – जय हिन्द जनाब

गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कोलाज स्पोटर्स के नाम

फाइनल मैच में कोलाज ग्रुप स्पोटर्स ने हरि सिंह अकादमी को 37 रनों से दी शिकस्त
अरुण चपराना ने अंत में 15 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया
नई दिल्ली। 45वें गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए फाइनल मैच में कोलाज ग्रुप स्पोटर्स ने हरि सिंह अकादमी को 37 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलाज ग्रुप ने निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट खोकर 316 रन बनाए जबाव में हरि सिंह अकादमी की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 37 रनों से मैच हार गई। कोलाज स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से शिटीज शर्मा ने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली खेली।
शाबाज ने 68 रन बनाने के लिए 51 गेंदों का सामना किया। रोबिन बिष्ट ने नाबाद 60 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया। अरुण चपराना ने अंत में 15 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। हरि सिंह अकादमी की ओर से मनन शर्मा और वरुण सूद को एक-एक विकेट मिला। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हरि सिंह अकादमी की ओर से अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन जल्दी दो विकेट गिरने के बाद एक बार फिर मिस्टर डिपेंडबल समर्थ सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली उसे जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। उन्होंने 114 रनों का योगदान दिया जिसके लिए 83 गेंदे खेली। उनके अलावा मनन शर्मा ने 36 गेंदों में 52 रन बनाए। रोहन राणा ने 32 रन बनाए। कोलाज ग्रुप स्पोर्ट्स की ओर से अरुण चपराना ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए।

यहां से शेयर करें