Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मेजबान रूस ने जीत से किया आगाज – जय हिन्द जनाब मेजबान रूस ने जीत से किया आगाज – जय हिन्द जनाब

मेजबान रूस ने जीत से किया आगाज

करीब 80000 दर्शकों की मौजूदगी में पर खेले गए मैच
सऊदी अरब को 5-0 से धोया
मॉस्को। रूस ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के पहले मैच में गुरुवार को यहां लुज्निकी स्टेडियम में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। ग्रुप ए के इस मैच में मेजबान टीम के लिए डेनिस चेरीशेव ने दो और युरी गाजिंस्की, अर्टयोम डज्युबा एवं एलेक्जेंडर गोलोविन ने एक-एक गोल किए। टूर्नामेंट का पहला गोल दागने के लिए रूस ने केवल 12 मिनट का समय लिया। बाएं छोर पर मौजूद मिडफील्डर एलेक्जेंडर गोलोविन ने बॉक्स के बाहर से क्रॉस दिया जिस पर शानदार हेडर लगाकर युरी गाजिंस्की ने अपने देश को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। एक गोल की बढ़त बनाने के बाद रूस के खेल में अधिक आक्रामकता देखने को मिली और सऊदी अरब के खिलाड़ी मेजबान टीम की तेजी एवं शारीरिक शक्ति के कारण मुश्किल में नजर आए। पहला गोल दागने के तीन मिनट बाद रूस ने अपनी बढ़त को बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन मेहमान टीम के गोलकीपर ने अब्दुल्ला अल-मयूफ ने बेहतरीन बचाव किया। सऊदी अरब ने गेंद पर अधिक समय कब्जा बनाए रखा लेकिन रूस के खिलाड़ी कई मौकों पर विपक्षी टीम की डिफेंस को भेदने में कामयाब रहे। हालांकि, 22वें मिनट में मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा।

और एलन ड्झागोव के मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ड्झागोव की जगह मिडफील्डर डेनिस चेरीशेव मैदान में आए और पहला हाफ समाप्त होने से दो मिनट पहले (43वें मिनट) बॉक्स के अंदर सऊदी अरब के तीन डिफेंडर को छकाते हुए रूस के लिए मैच का दूसरा गोल किया।दूसरे हाफ में भी सऊदी अरब ने अधिक समय तक गेंद अपने पास रखा लेकिन वह मैच पर नियंत्रण रखने में कामयाब नहीं हो पाए। मेजबान टीम की डिफेंस एवं गोलकीपर इगोर एकिन्फीव को पूरे मैच में कोई खास पेरशानी नहीं हुई।रूस ने मिडफील्ड में भी सऊदी अरब पर दबाव बनाया रखा और मैच के 71वें मिनट में लंबे कद के स्ट्राइकर अर्टयोम डज्युबा ने हेडर से गोल करते हुए मेजबान टीम को 3-0 से आगे कर दिया।मैदान में बैठे मेजबान टीम के प्रशंसक 3-0 से मिलने वाली जीत का जश्न बना रहे थे, लेकिन इंजुरी टाइम में चेरीशेव (91वें मिनट) एवं गोलोविन (94वें) ने गोल कर रूस की 5-0 से सुनिश्चित कर अपने प्रशंसकों की खुशी को दोगुना कर दिया।

इस जीत से स्टेडियम में बैठे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चहरे पर भी रौनक आ गई।

अपने पहले मैच में जीत दर्ज करना चाहेगा स्पेन

सोचि। फीफा विश्व कप के ग्रप बी के एक रोमांचक मुकाबले में आज स्पेन का सामना मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल से होगा। कोच से जुड़े विवादों के बीच स्पेन की टीम स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल को हराकर टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। फीफा विश्व कप शुरू होने से एक दिन स्पेन ने अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह टीम के खेल निदेशक फर्नाडो हिएरो को मुख्य कोच का पद सौंपा। स्पेन को खिताब जीतने को प्रबल दोवेदार माना जा रहा था लेकिन कोच को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशंसकों के मन में संशय पैदा हो गया है। हालांकि, टीम के कप्तान सर्गियो रामोस ने प्रशंसकों से कहा कि उनकी इस टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेलेगी। रामोस ने ट्वीट किया, हम स्पेन हैं, हम अपने बैज, अपने रंग, अपने समर्थकों और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी कल, आज और कल आपके लिए है।

यहां से शेयर करें