Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
22वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग – जय हिन्द जनाब 22वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग – जय हिन्द जनाब

22वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग

थाना बिसरख क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के टावर बी3/2205 में रह रही एक 68 वर्षीय महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला अपने दामाद और बेटी के साथ रह रही थी। थाना प्रभारी बिसरख उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार की सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट के करीब महिला सुदेशना जाना ,(68 वर्ष )पत्नी सुरेंद्र मोहन जाना हाल निवासी बी-3/2205 में रहने वाली महिला ने ऊपर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला अपनी बेटी प्रियंका तथा दामाद तुषार कांत के साथ वर्ष 2015 से यहां रह रही थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

यहां से शेयर करें