Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
1 दिसंबर से नोएडा के अधिकतर स्थानों पर सरफेस पार्किंग होगी फ्री... जाने क्यों – जय हिन्द जनाब 1 दिसंबर से नोएडा के अधिकतर स्थानों पर सरफेस पार्किंग होगी फ्री... जाने क्यों – जय हिन्द जनाब

1 दिसंबर से नोएडा के अधिकतर स्थानों पर सरफेस पार्किंग होगी फ्री… जाने क्यों

कुछ पार्किंग माफिया प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से प्राधिकरण को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। दरअसल यह पार्किंग माफिया छोटे से स्पेस का भुगतान करने के बाद काफी बड़े स्पेस में गाड़ी पार्क कराते हैं। कई बार ओएसडी इंदु प्रकाश पार्किंग माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला चुके हैं। वह मौके पर जाकर देखते हैं कि किस पार की ठेकेदार को कितनी जमीन दी गई है। जिस पर वह गाड़ी लगवाते है। मौके पर सही से मार्क है, या नहीं यह भी देखते हैं। अब 30 नवंबर को कई पार्किंग ठेकेदारों का टेंडर खत्म हो रहा है। 1 दिसंबर से प्राधिकरण सरफेस पार्किंग के लिए नया टेंडर जारी करेगा। जब तक पूरी प्रक्रिया नहीं होती तब तक सरफेस पार्किग पूरी तरह फ्री रहेगी। इसमें क्लस्टर 1,3 और 5 शामिल है। क्लस्टर 1 में सेक्टर 2 सेक्टर 25 स्पाइस मॉल सेक्टर 29 ब्रह्मपुत्र मार्केट, गंगा शॉपिंग कंपलेक्स, सेक्टर 15 अलका सिनेमा, सेक्टर 6 इंदिरा गांधी कला केंद्र के बाहर, सेक्टर 30, 31 सेक्टर 32 लाजिक्स मॉल, सेक्टर 50 मार्केट, सेक्टर 104 हाजीपुर सेक्टर 41 मार्केट, डीएससी रोड और क्लस्टर 3 में सेक्टर 33 आरटीओ दफ्तर, सेक्टर 60 एचसीएल के सामन,े सेक्टर 78 के पास सेक्टर 58, 59, 60 सेक्टर 57 एयरटेल बिल्डिंग के सामन,े सेक्टर 110 मार्केट, 142 एडवांट बिल्डिंग, सेक्टर 125, 126 मयूर स्कूल के सामने, सेक्टर 127 144, 135,132 आदि शामिल है आदि शामिल है। क्लस्टर 5 में सेक्टर 63,64 और 65 शामिल है।

यहां से शेयर करें