Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रणवीर का पहला पोस्टर जीत रहा दिल... खून में सने कपड़े – जय हिन्द जनाब रणवीर का पहला पोस्टर जीत रहा दिल... खून में सने कपड़े – जय हिन्द जनाब

रणवीर का पहला पोस्टर जीत रहा दिल… खून में सने कपड़े

रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलिज हुआ जो लोगों का दिल जीत रहा है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन शीन देखने को मिल सकते है। फिल्म एनिमल के बारे में बता दें कि यह एक क्राइम ऐक्शन फिल्म है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। संदीप ने साल 2019 में ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी अहम किरदार में हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर मुरुद केतानी ने कहा कि एनिमल काफी शानदार फिल्म होने वाली है। यह एक चैलेंजिंग फिल्म है, लेकिन हमारे पास एक शानदार टीम है। संदीप ने स्टोरी लिखी और रणबीर, अनिल को सुनाई। उन्हें तुरंत फिल्म की कहानी पसंद आ गई थी। फिल्म में एक्शन, इमोशन और जबरदस्त विजुअल हैं। हमारे पास हमारे डायरेक्टर और रश्मिका मंदाना हैं साउथ इंडस्ट्री से। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
रणबीर लास्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने ग्लोबली 450 करोड़ की कमाई की थी। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

 

यहां से शेयर करें