Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अनुपम ने बिना गॉड फादर संघर्ष करने वालों को समर्पित किया पुरस्कार – जय हिन्द जनाब अनुपम ने बिना गॉड फादर संघर्ष करने वालों को समर्पित किया पुरस्कार – जय हिन्द जनाब

अनुपम ने बिना गॉड फादर संघर्ष करने वालों को समर्पित किया पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईफा) में सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए पुरस्कार से नवाजे गए दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपना पुरस्कार संघर्ष कर रहे उन कलाकारों को समर्पित किया है, जो बिना गॉडफादर के शोबिज की दुनिया में मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मुझे पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आईफा का धन्यवाद। मैं बहुत सम्मानित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। प्यार, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए बैंकॉक के लोगों का शुक्रिया। मैं यह पुरस्कार उन सभी संघर्ष कर रहे कलाकारों को समर्पित करता हूं, जिन्हें बिना किसी गॉडफादर के खुद को साबित करना है। अनुपम ने रविवार रात 19वें आईफा महोत्सव में यह पुरस्कार ग्रहण किया।

यहां से शेयर करें