High school shooting: तुर्की के सिवेरेक में पूर्व छात्र ने वोकेशनल हाई स्कूल में की गोलीबारी, 16 घायल; हमलावर ने बाद में ख़ुद को मारी गोली

High school shooting:  14 अप्रैल 2026 को तुर्की के दक्षिणी प्रांत शनलिउर्फ़ा के सिवेरेक जिले में अहमत कोयुन्चु मेस्लेकी वे टेक्निक अनातोलू लिसेसी (Ahmet Koyuncu Mesleki ve Teknik Anadolu Lisesi) नामक व्यावसायिक उच्च विद्यालय में एक दिल दहला देने वाली गोलीबारी हुई।

18 वर्षीय पूर्व छात्र (2007 में जन्मा, पहचान Ö.K. बताई गई) ने शॉटगन (अव तुफ़ेगी) से स्कूल के परिसर और अंदरूनी हिस्सों में अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 10 छात्र4 शिक्षक1 पुलिस अधिकारी और 1 कैंटीन कर्मचारी सहित कुल 16 लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें इलाज के लिए प्रांतीय राजधानी स्थानांतरित किया गया। अधिकांश घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

सुरक्षा बलों ने हमलावर को स्कूल के अंदर घेर लिया। जब पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए समझाने की कोशिश की, तो वह अपने ही हथियार से आत्महत्या कर ली। सभी छात्रों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया।

शनलिउर्फ़ा के गवर्नर हसन शिल्दाक ने इसकी पुष्टि की। हमलावर का कोई स्पष्ट मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। तुर्की में स्कूल गोलीबारी की घटनाएं अपेक्षाकृत दुर्लभ मानी जाती हैं। प्राधिकारियों ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सदमा और चिंता फैल गई है।

यह भी पढ़ें: सुशासन बाबू का 20 साल का शासनकाल समाप्त: इस्तीफा सौंपा, कल बिहार में सम्राट चौधरी बनेंगे नए मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस

यहां से शेयर करें