विराट कोहली के Like पर मचा बवाल: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति हैं, एक बार फिर मैदान से बाहर चर्चा में आ गए हैं। IPL 2026 के चल रहे सीज़न के बीच फैन्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली ने जर्मन व्लॉगर LizLaz की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट को ‘लाइक’ किया।
कौन हैं LizLaz?
LizLaz का असली नाम Jennifer है। वह एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन ट्रैवल व्लॉगर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्होंने सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कंटेंट के ज़रिए भारत में काफी फैन फॉलोइंग बनाई है। “समोसा समोसा” जैसे वायरल ट्रैक और मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों पर बनाए कंटेंट के चलते वो भारतीय दर्शकों में खासी लोकप्रिय हैं। इंटरव्यू में LizLaz ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था, जो अब इस विवाद के चलते और भी वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
यह ‘लाइक’ वाली खबर तेज़ी से फैली और फैन्स व सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच खूब चर्चा का विषय बन गई। एक Reddit यूज़र ने मज़ाक में लिखा, “घर पर कुछ सफाई देनी पड़ेगी।” किसी ने सलाह दी कि कोहली को एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लेना चाहिए। “Anushka will be upset” और “another algorithm mistake loading” जैसे कमेंट्स तेज़ी से वायरल हुए और पूरा मामला एक बड़े मीम फेस्ट में तब्दील हो गया।
‘Algorithm’ वाला पुराना बहाना फिर ट्रेंड में
सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि यह इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती रही होगी और “algorithm ka galti hoga” जैसे जुमले खूब ट्रेंड करने लगे। इससे पहले 2025 में भी विराट कोहली का अकाउंट अभिनेत्री Avneet Kaur की एक पोसट को ‘लाइक’ करता दिखा था। उस वक्त कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि फीड साफ करते समय इंस्टाग्राम एल्गोरिदम ने गलती से यह इंटरेक्शन रजिस्टर कर लिया उनकी कोई मंशा नहीं थी। हालांकि उस सफाई ने विवाद को शांत करने की बजाय और हवा दे दी थी।
मैदान पर शानदार फॉर्म में हैं कोहली
यह ऑफ-फील्ड हलचल ऐसे वक्त में हो रही है जब कोहली मैदान पर जबरदस्त फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने 34 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पाँच विकेट से जीत दिलाई और IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए।फिलहाल यह साफ नहीं है कि कोहली इस मामले पर कोई सफाई देंगे या नहीं लेकिन इंटरनेट पर मीम्स का दौर जारी है।
यह भी पढ़ें: सर्कल रेट बढे: गुरुग्राम में सर्किल रेट में 75% तक बढ़ोतरी मकान खरीदना और महंगा होगा

