यूपी महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी व विधायक अजीतपाल त्यागी ने नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली को दिखाई हरी झंडी

Ghaziabad news  उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल तथा मुरादनगर में विधायक अजीतपाल त्यागी ने अलग-अलग स्थानों पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को भव्य स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली दुर्गा भाभी चौक, नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा (जीटी रोड) पर संपन्न हुई। रैली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिविल डिफेंस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिससे नीति निर्धारण में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
विधायक अजीतपाल त्यागी ने मुरादनगर में काइट कॉलेज से मुरादनगर रैपिड रेल स्टेशन तक निकाली गई रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ समाज में समानता और न्याय को भी प्रोत्साहित करेगा।
रैली में यह रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष राय, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें