Ganga Expressway पर ट्रैफिक बढ़ा, वीकेंड पर 10% से अधिक बढ़ रहे वाहन, रोजाना 14 हजार तक पहुंचा आंकड़ा

Ganga Expressway :

Ganga Expressway : मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ तो रही है, लेकिन यह वृद्धि अभी मुख्य रूप से सप्ताहांत (वीकेंड) के दो दिनों में ही देखने को मिल रही है। इन दिनों में वाहनों की संख्या 12 हजार से बढ़कर 13 से 14 हजार के बीच पहुंच जा रही है। संचालनकर्ता एजेंसी इसे सकारात्मक संकेत मान रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक ट्रैफिक वृद्धि दिसंबर के बाद दिखाई देगी।

Ganga Expressway : टोल लागू होने के बाद घट गई थी वाहनों की संख्या

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को किया था। शुरुआती 15 दिनों तक यह एक्सप्रेसवे टोल फ्री रहा, इस दौरान मेरठ से बदायूं तक प्रथम पैकेज में रोजाना 18 हजार से अधिक वाहन गुजर रहे थे।

लेकिन 16 मई की रात से टोल टैक्स वसूली शुरू होते ही वाहनों की संख्या घटकर लगभग दो-तिहाई रह गई और रोजाना औसतन 12 हजार वाहनों तक सीमित हो गई।

अब वीकेंड पर बढ़ रहा ट्रैफिक, एजेंसी ने बताया सकारात्मक संकेत

अब ताजा स्थिति यह है कि एक्सप्रेसवे पर यातायात धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, लेकिन यह बढ़ोतरी पूरे सप्ताह समान नहीं है। केवल वीकेंड के दो दिनों में ही वाहनों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है।

प्रथम पैकेज की संचालनकर्ता एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार और रविवार को मेरठ से बदायूं सेक्शन पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 13 से 14 हजार के बीच पहुंच जाती है।

एजेंसी इसे एक्सप्रेसवे के उपयोग में सुधार का संकेत मान रही है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे सड़क पर यात्रा का रूटीन बनेगा, दिसंबर के बाद यातायात में स्थायी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Ganga Expressway :

 

यहां से शेयर करें