New Delhi news रोहिणी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1200 क्वार्टर अवैध शराब तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, रोहिणी जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को स्पेशल स्टाफ की टीम को प्रेम नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब ले जाए जाने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। कार चालक की पहचान श्री भगवान (52) निवासी रानी खेड़ा, दिल्ली के रूप में हुई। इसके बाद प्रेम नगर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 33, 38 एवं 58 के तहत एफआईआर संख्या 367/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
New Delhi news

