नोएडा लेबर हिंसा केस: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एलएलबी छात्र योगेश मीणा की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया से भीड़ भड़काने का आरोप

नोएडा में 13 अप्रैल, 2026 को हुई श्रमिक हिंसा के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एलएलबी के छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि योगेश ने श्रमिकों में आक्रोश फैलाने और हिंसक भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था।

मामले का विस्तार

जिले में 13 अप्रैल को हुए श्रमिक हिंसा के मामले में नोएडा पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। योगेश दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह आरडब्ल्यूपीआई (रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया) से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि श्रमिक हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी और योगेश मीणा इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था । वह मूलरूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है । जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया ।

हिंसा की घटना

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिक प्रदर्शन हिंसक स्वरूप में बदल गया था। उपद्रवियों ने व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से भीड़ जुटाई और पथराव किया । तोड़फोड़ के मामले में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दो एफआईआर में 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच में 16 बलवाइयों की पहचान की गई है, जो कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी ।

अन्य आरोपियों पर NSA

नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगा दिया है । दोनों को ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ का सक्रिय सदस्य बताया गया है ।

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

योगेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में प्रयागराज में दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि यूपी एसटीएफ ने उन्हें रामजस कॉलेज से हिरासत में लिया, लेकिन गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी शीघ्र रिहाई और जानकारी की मांग की। पुलिस की जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि यह सिर्फ एक सामान्य विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही है । इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते एक यूट्यूबर और एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया है ।

यहां से शेयर करें