New Delhi news आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियों के क्रम में द्वारका पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में पुलिस अधिकारियों, मस्जिदों के इमामों और समुदाय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता डीसीपी द्वारका कुषल पाल सिंह ने की। बैठक में कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा तथा धार्मिक गतिविधियों के शांतिपूर्ण संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। डीसीपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने, नियमित गश्त बढ़ाने और स्थानीय समुदाय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से अपील की कि वे त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें तथा प्रशासन के दिशा-निदेर्शों का पालन करें। बैठक में मौजूद समुदाय प्रतिनिधियों ने भी जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके परअतिरिक्त डीसीपी निहारिका भट्ट, सौरभ चंद्र, जिले के सभी एसीपी, एसएचओ तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक मस्जिदों के इमाम और प्रमुख समुदाय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

New Delhi news

