Grand Kanwar Service Camp: नोएडा, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में श्री शनि सेवा समिति (पंजीकृत), नोएडा की ओर से आयोजित 15वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हवन-यज्ञ के साथ भव्य रूप से किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं संसदीय आवास समिति के चेयरमैन डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर भोलेनाथ बाबा की आरती की और हवन यज्ञ में आहुति देकर शिविर का शुभारंभ किया। अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) मदन चौहान, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और नोएडा सिटीजन फोरम अध्यक्ष शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में भंडारा प्रसाद की व्यवस्था मिठास स्वीट्स प्रा. लि. के ग्रुप चेयरमैन भूले राम शर्मा के परिवार की ओर से की गई। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. नेपाल सिंह छोकर, यू फ्लैक्स लि. अध्यक्ष दिनेश जैन, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डीडीएआरडब्ल्यूए नोएडा अध्यक्ष ठाकुर एनपी सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार ठाकुर महिपाल सिंह, समाजसेविका डॉ. बबिता शर्मा, नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और एडीसीपी मनीषा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिविर व्यवस्था प्रमुख ठाकुर मान सिंह चौहान, एडवोकेट राजीव मिश्रा और दीपक गुप्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह शिविर हरिद्वार से गंगाजल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करने वाले कांवड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में कार्य करता है। शिविर में करीब एक हजार कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ मेडिकल सुविधा, 24 घंटे भोजन-पानी और सुरक्षा के मद्देनजर 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान, दयाशंकर तिवारी, वीके पांडेय, राकेश सिंह, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, सुदामा पाठक, जीसी अग्रवाल, करतार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश गुप्ता ने किया। शनि सेवा समिति ने सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया।

