New Delhi news नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस के अभियान में आउटर जिले में एक सप्ताह के भीतर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 24 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान 2.922 ग्राम गांजा, 24 ग्राम स्मैक, 8 ग्राम हेरोइन, 5 लीटर कोडीन सिरप, 499 कैप्सूल, 400 ट्रामाडोल टैबलेट, 240 अल्प्राजोलम टैबलेट और 3,650 रुपये नकद बरामद किए गए।
साथ ही, पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया। जिले के 100 से अधिक स्कूलों में लगभग 31 हजार छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह स्वयं कई स्कूलों में पहुंचे और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के तहत छात्रावासों और पीजी में रहने वाले युवाओं को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। शिष्टाचार स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से संवाद कर नशा विरोधी संदेश फैलाया।
इसके अलावा केमिस्ट दुकानों पर विशेष अभियान चलाकर ह्लनशा नॉट कूलह्व बैंड वितरित किए गए और दुकानदारों को दवाओं के दुरुपयोग के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
दिल्ली पुलिस का यह अभियान सख्त कार्रवाई और जागरूकता के समन्वय के साथ नशामुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

New Delhi news

