कोचिंग संस्थानों पर कसा शिकंजा, 2 सील — पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा एवं पंजीकरण की जांच के लिए एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) को शामिल किया गया।

20 कोचिंग संस्थानों की हुई जांच

23 जून 2026 को संयुक्त टीम ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में संचालित 20 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण अभिलेखों एवं फायर फाइटिंग उपकरणों की गहन जांच की। जांच में 12 संस्थानों की अग्निशमन व्यवस्था सही पाई गई, जबकि 6 संस्थानों में खामियां मिलीं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

2 कोचिंग संस्थान तत्काल सील

जांच के दौरान 2 कोचिंग संस्थानों का कोई पंजीकरण नहीं पाया गया, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

होटल और गेमिंग जोन को भी चेतावनी

इसके अतिरिक्त सेक्टर-104 में स्थित एक होटल और एक गेमिंग जोन को भी अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चेतावनी दी गई है। अन्य संस्थानों में पाई गई कमियों के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई जारी है। संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अनियमित रूप से चल रहे संस्थानों पर लगाम लगाई जा सके।

 

यह भी पढ़ें: Greater Noida: कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली का आरोप, बीटा-1 निवासियों ने जताया कड़ा विरोध

यहां से शेयर करें