सीएम योगी ने नंदग्राम भूखण्डीय योजना के ब्रॉशर का किया विमोचन

Ghaziabad news  सीएम योगी ने रविवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की लगभग 14 वर्ष बाद ग्राम नूरनगर, नंदग्राम में विकसित की गई नई भूखंड योजना नंदग्राम भूखण्डीय योजना के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गाजियाबाद में व्यवस्थित शहरी विस्तार को नई गति देगी तथा डिजिटल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आमजन का विश्वास और मजबूत करेगी।
यह है खासियत
भूखण्डों का आकार 60 वर्ग मीटर से 221 वर्ग मीटर तक रहेगा।
79,000 प्रति वर्ग मीटर दर से इसका रेट है।
ई लॉटरी के माध्यम से होगा आवंटन
आवेदन केवल आॅनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन धनराशि भूखण्ड मूल्य का 10 फीसदी (आरक्षित वर्ग के लिए पांच फीसदी) है।
शेष धनराशि 8 त्रिमासिक किस्तों में 10 फीसदी वार्षिक ब्याज सहित देय होगी।
पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के बाद 36 माह के भीतर कब्जा प्रदान किया जाएगा।
ई-लॉटरी से होगा आवंटन 
जीडीए अधिकारियों ने बताया कि योजना के सभी भूखण्डों का आवंटन पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन पत्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।
केवल आॅनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण धनराशि भूखण्ड मूल्य का 10 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए 5 प्रतिशत) निर्धारित की गई है। शेष धनराशि 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 8 त्रैमासिक किस्तों में देय होगी। पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के पश्चात 36 माह के भीतर भूखण्ड का कब्जा प्रदान किया जाएगा।
योजना से मध्यमवर्गीय परिवार का घर का सपना होगा साकार
डीएम रविन्द्र कुमार मांदड ने बताया कि इच्छुक आवेदक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू जीडीए गाजियाबाद डॉट इन पर निर्धारित समयावधि में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नंदग्राम भूखण्डीय योजना से मध्यमवर्गीय एवं आम नागरिकों को आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इस मौके पर पुलिसयुक्त जे रविंद्र गौड़, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक,जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल,एडीसीपी राजकारन नैय्यर मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें