New Delhi news उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए वन केस वन डाटा के जरिए उच्च न्यायालय, जिला अदालत और तहसील स्तर की अदालतों के केस डाटा को एक साथ जोड़कर आधुनिक केस मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि इस पहल के तहत किसी भी मामले से जुड़ी सभी जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
वन केस वन डाटा का लक्ष्य अधिक प्रभावी और आधुनिक केस मैनेजमेंट सिस्टम को विकसित करना है। इससे केसों की ट्रैकिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने एसयू सहाय नामक एक एआई चैटबॉट भी लांच करने का ऐलान किया। ये फीचर उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट से जुड़ा होगा। इससे आम नागरिकों, वकीलों और पक्षकारों को न्यायिक जानकारी और प्रक्रियाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री से विकसित किया है। यह लोगों को उच्चतम न्यायालय की आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए बुनियादी दिशा निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक सरल और सुविधाजनक इंटरफेस प्रदान करेगा।
New Delhi news

