Noida News: नोएडा “बिंदास बिजनौर” के बैनर तले शनिवार को Bijnor Elite Group द्वारा एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजनौर फ्रेटरनिटी को मजबूत करना और “AQI < 50 के साथ स्वस्थ बिजनौर” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना रहा। समारोह में प्रशासन, साहित्य, चिकित्सा, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पूर्व जिलाधिकारी बिजनौर (1997-98) रहे देव दत्त शर्मा, आईएएस (सेवानिवृत्त), लेखक अनिल माहेश्वरी, डॉ. वी.पी. सिंह, कुंवर संजय सिंह, एन.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डीएसपी श्री नरेश कुमार, डॉ. शैलेंद्र गोयल, डॉ. आशीष राजपूत, सी.पी. सिंह, राकेश जखेतिया, राकेश बंसल और आशीष माहेश्वरी शामिल रहे।


बिजनौर की विरासत और विकास पर चर्चा
अपने संबोधन में देव दत्त शर्मा ने बिजनौर में अपने कार्यकाल की यादें साझा करते हुए विदुर कुटी, गंगा मेलों, नगीना की काष्ठ कला, नहटौर के बुनकरों और नजीबाबाद के पैचवर्क उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बिजनौर को “तीर्थों की प्रथम भूमि और भरत-शकुंतला की धरती” बताया। लेखक अनिल माहेश्वरी ने अपनी चर्चित पुस्तकों का उल्लेख करते हुए घोषणा की कि उनकी अगली पुस्तक में “Bijnor Model: AQI < 50” पर विशेष अध्याय शामिल किया जाएगा।
“बिंदास बिजनौर मिशन 2030” का अनावरण
समारोह में सर्वसम्मति से “बिंदास बिजनौर मिशन 2030” को मंजूरी दी गई। इसके तहत बिजनौर को दुनिया का पहला “बिंदास जिला” बनाने का लक्ष्य रखा गया, जहां AQI 50 से कम हो और गंगा निर्मल बनी रहे।
मिशन के पांच प्रमुख स्तंभ निर्धारित किए गए:
- Healthy Bijnor: AQI < 50, निर्मल गंगा और शुद्ध पेयजल
- Prosperous Bijnor: समय पर गन्ना भुगतान और स्थानीय हस्तशिल्प की वैश्विक ब्रांडिंग
- Pilgrim Bijnor: विदुर कुटी, गंगा बैराज और धार्मिक स्थलों का विकास
- United Bijnor: “One Bijnori, One Job” और डिजिटल फ्रेटरनिटी नेटवर्क
- Cultured Bijnor: भरत-शकुंतला की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
कार्यक्रम में “सांसें शुद्ध, गंगा निर्मल, काम बिंदास, नाम बिजनौर” का नारा भी दिया गया।
युवाओं और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी
समारोह में महिलाओं ने मंच से अपने विचार रखे, वहीं युवाओं ने तकनीक, स्टार्टअप और सोशल मीडिया के माध्यम से बिजनौर ब्रांडिंग के सुझाव दिए। सभी प्रतिभागियों ने “AQI < 50” को व्यक्तिगत संकल्प के रूप में अपनाते हुए एक-एक पेड़ लगाने का निर्णय लिया।
आगामी कार्ययोजना भी तय
बैठक में “Bijnor Fraternity Network” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक महीने के भीतर लॉन्च करने का निर्णय लिया गया। साथ ही “विदुर महोत्सव 2026” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने के लिए कोर कमेटी गठित की गई। पर्यावरण दिवस 5 जून से वृक्षारोपण अभियान शुरू करने और हर छह माह में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
आभार और निष्कर्ष
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जुल्फिकार, विशाल बंसल, संजय टोपवाल और होटल स्टाफ, विशेषकर एफ एंड बी मैनेजर राकेश कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “बातों से संकल्प” तक की यात्रा साबित हुआ। बिजनौर की सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छ पर्यावरण और सामाजिक एकता के साथ नए भविष्य की दिशा तय करने का संकल्प लिया गया।

