Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Apple का ऐलान फोन में अब सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट – जय हिन्द जनाब Apple का ऐलान फोन में अब सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट – जय हिन्द जनाब

Apple का ऐलान फोन में अब सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट

Apple I-Phone: लंबे विरोध के बाद अब ऐपल ने सी टाइप चार्जिंग पोर्ट को स्वीकार कर लिया है। एपल ने ऐलान किया है कि आने वाले आईफोन टाईप-सी पोर्ट के साथ आएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आई-फोन 15 या 16 सीरीज को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी एपल के मार्केटिंग हेड Greg Joswiak ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। आईफोन के लिए यूएसबी-सी पर स्विच करने की एपल की योजना के बारे में पूछे जाने पर, जोस्विआक ने कहा, जाहिर है, हमें इसका पालन करना होगा, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। यूरोपियन यूनियन ने 2024 से सभी डिवाइस में टाईप-सी पोर्ट देने देने का आदेश दिया है।

Greg Joswiak ने यह भी कहा है कि केवल यूरोपियन यूनियन वाले देशों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में बिकने वाले आईफोन भी सी- टाइप पोर्ट वाले होंगे। ऐसे में भारतीय बाजार के लिए एपल को बड़े बदलाव नहीं करने होंगे, क्योंकि भारत सरकार भी कॉमन चार्जर पर विचार कर रही है। वैसे तो एप्पल के आईफोन और आईपैड लाइटनिंग पोर्ट के साथ आते हैं जो कि एपल का एक्सक्लूसिव पोर्ट है। एपल के अलावा कोई अन्य कंपनी इस चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल नहीं करती है।

यहां से शेयर करें