Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बीएमडब्ल्यू में टक्कर मार युवक की पिटाई, अब मिल रही धमकियां – जय हिन्द जनाब बीएमडब्ल्यू में टक्कर मार युवक की पिटाई, अब मिल रही धमकियां – जय हिन्द जनाब

बीएमडब्ल्यू में टक्कर मार युवक की पिटाई, अब मिल रही धमकियां

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर लगी पुलिस की खुली पोल
गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल-चाल लेने के लिए दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। मगर उससे पहले पर गाजियाबाद में रहे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। इस सब के बावजूद नंद ग्राम से एलिवेटेड रोड पर चढ़ते वक्त दो बदमाशों ने एक युवक की बीएमडब्ल्यू गाड़ी रोककर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिहानी गेट क्षेत्र के अंतर्गत नंद ग्राम से एलिवेटेड रोड चढ़ते ही कुछ युवकों ने दानिश मलिक को रोक लिया। उस वक्त दानिश अपने बीएमडब्ल्यू में सवार होकर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी एलिवेटेड रोड के पास दो बार उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की गई। जब दानिश ने गाड़ी रोक कर उनसे बातचीत की तो पता चला कि दोनों युवक दानिश की रिश्तेदारी में आते हैं। दानिश उस दौरान अपने माता को लेकर नोएडा जा रहा था।

यहां से शेयर करें