Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जम्मू-कश्मीर में घुसे 20 आंतकी, अलर्ट – जय हिन्द जनाब जम्मू-कश्मीर में घुसे 20 आंतकी, अलर्ट – जय हिन्द जनाब

जम्मू-कश्मीर में घुसे 20 आंतकी, अलर्ट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनपुट्स के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में सेना या उसके ठिकानों पर फिदायीन हमले किए जाने की संभावना है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने यह भी शंका जताई है कि यह हमला हिट ऐंड रन टाइप का भी हो सकता है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करीब 20 आंतकी घुसपैठ कर चुके हैं।
गौरतलब है कि रमजान के महीने में भारत सरकार की नरमी की घोषणा के बाद से आतंकी गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को ही आर्मी की पट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले दो आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर किया गया था। घुसपैठ करने वाले ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहे हैं। सुंजवान और पठानकोट हमलों से सबक लेते हुए सेना ने इस बार कोई गलती ना करने का फैसला किया है।

यहां से शेयर करें