Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम ने एमएमजी अस्पताल में मरीजों को वितरित किए कंबल व फल  डीएम ने एमएमजी अस्पताल में मरीजों को वितरित किए कंबल व फल 

डीएम ने एमएमजी अस्पताल में मरीजों को वितरित किए कंबल व फल 

Ghaziabad news  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने जीटी रोड स्थित एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति परखी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और डॉक्टरों की नियमित विजिट, इलाज की गुणवत्ता, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। मरीजों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए मरीजों और तीमारदारों को कंबल वितरित किए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए फल भी दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अस्पताल में आने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो और जरूरतमंदों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर और रैन बसेरे की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
डीएम रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, संवेदनशील और मानवीय उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें