Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कराला-कंझावला क्षेत्र में 21 करोड़ का ड्रेन और फुटपाथ पुनर्विकास कार्य शुरू कराला-कंझावला क्षेत्र में 21 करोड़ का ड्रेन और फुटपाथ पुनर्विकास कार्य शुरू

कराला-कंझावला क्षेत्र में 21 करोड़ का ड्रेन और फुटपाथ पुनर्विकास कार्य शुरू

Public Works Department

Public Works Department: नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कराला-कंझावला क्षेत्र में बुनियादी ढांचा सुधार कार्यों की शुरूआत की। 21.16 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत गुरु गोलवलकर मार्ग (रोड नं. 3) पर तूफानी जल निकासी (स्टॉर्म वॉटर ड्रेन) और फुटपाथ पुनर्विकास कार्य किया जाएगा। यह परियोजना आउटर दिल्ली में लंबे समय से बनी जलभराव और खराब सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान मानी जा रही है।
यह कार्य जैन नगर से कंझावला चौक और आगे मुंगेशपुर ड्रेन तक 10 किमी लंबे मार्ग पर किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी इस पूरी लंबाई में नई आरसीसी ड्रेन का निर्माण, मजबूत और निरंतर फुटपाथों का विकास, सड़क किनारों की मरम्मत तथा नागरिक गलियारे को नए रूप में अपग्रेड करेगा।

Public Works Department:

आधुनिक आरसीसी ड्रेन और सुरक्षित फुटपाथ
प्रोजेक्ट की विशेषताओं में 1.2 मी0 1.2मी से 2.2मी0 1.6मी आकार की नई आरसीसी ड्रेन बनाना, वर्षा के दौरान जलभराव रोकने के लिए निकासी क्षमता बढ़ाना और पैदल यात्रियों की सुरक्षा हेतु मजबूत फुटपाथ विकसित करना शामिल है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।

समयबद्ध और पारदर्शी कार्य पर दिया जोर
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह काम केवल प्रतीक नहीं बल्कि ठोस परिवर्तन का कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य आगामी मानसून से पहले पूर्ण हो, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा, ‘लोगों को काम चाहिए, बहाने नहीं। आउटर दिल्ली को अब उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।’
प्रोजेक्ट के माध्यम से कराला, जैन नगर और कंझावला के लोगों को स्थायी समाधान और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ विकास नहीं, बल्कि एक वादा पूरा होने का क्षण है।

Public Works Department:

मतदाता सूची शुद्धिकरण : बीएलए के साथ साझा होंगी मृत-डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, यूपी में समय सीमा बढ़ाने पर विचार

यहां से शेयर करें