Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'दिल्लीवालों से हार का बदला ले रहे केजरीवाल' 'दिल्लीवालों से हार का बदला ले रहे केजरीवाल'

‘दिल्लीवालों से हार का बदला ले रहे केजरीवाल’

राजधानी में पानी की आपूर्ति संकट पर प्रवेश वर्मा का बड़ा आरोप
new delhi news  दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली में पानी की कम आपूर्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की घटती आपूर्ति के पीछे पंजाब सरकार की साजिश है, और अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से बदला लेने के लिए पानी को रोक रहे हैं।
वर्मा ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य जल संकट नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक चाल है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने जानबूझकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से पानी छोड़ना बंद कर दिया है, जिसके कारण दिल्ली को हरियाणा से लगातार कम पानी मिल रहा है।
जल संकट नहीं, राजनीतिक चाल: वर्मा
वर्मा ने कहा कि यह संकट प्राकृतिक नहीं, बल्कि राजनीतिक है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति में घटौती से दिल्लीवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को इस साजिश के खिलाफ किसी भी समझौते की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आतिशी ने बताई असल सच्चाई 
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब दिल्ली का पानी नहीं रोक सकता, क्योंकि दिल्ली का पानी यमुना और गंगा नदियों से आता है, जो पंजाब से होकर नहीं गुजरतीं। आतिशी ने भाजपा के जल मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दो महीने में यह समझना चाहिए था कि दिल्ली में पानी दो नदियों से आता है, न कि पंजाब से। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी भाजपा के मिसमैनेजमेंट की वजह से हो रही है, न कि पंजाब के कारण। आतिशी ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर प्रवेश वर्मा को यह बेसिक जानकारी नहीं है और वह लगातार झूठ बोलकर अपने प्रशासनिक विफलता को छिपा रहे हैं, तो उन्हें जल मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने कसा तंज 
वहीं, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी तंज कसा, कहां कि केंद्र सरकार पाकिस्तान से पानी रोकने के बजाय दिल्ली को 1% पानी भेज दे। इस विरोध प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

new delhi news

यहां से शेयर करें