Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम रेखा ने दिया स्वच्छता का संदेश सीएम रेखा ने दिया स्वच्छता का संदेश

सीएम रेखा ने दिया स्वच्छता का संदेश

‘माई एनडीएमसी, कीप इट क्लीन’ अभियान की शुरूआत
new delhi news   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से ह्यमाई एनडीएमसी, कीप इट क्लीनह्ण नामक 20 दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। यह पहल राजधानी में पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों, नेताओं और नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों पर उतरकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
गुप्ता ने कहा, ह्लस्वच्छ दिल्ली लोगों का अधिकार है। एनडीएमसी ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने और दिल्ली को सुंदर बनाने में योगदान देने की अपील करती हूं।ह्व
इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरूआत की और जनता को प्रेरित किया।

यहां से शेयर करें