Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इंतजार खत्म, आज से करें "जंगल ट्रेल पार्क" के दीदार, विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन पर कहा... इंतजार खत्म, आज से करें "जंगल ट्रेल पार्क" के दीदार, विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन पर कहा...

इंतजार खत्म, आज से करें “जंगल ट्रेल पार्क” के दीदार, विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन पर कहा…

Noida। पर्यावरण चेतना और रोमांच का अनूठा संगम नोएडा का बहुप्रतीक्षित “जंगल ट्रेल पार्क” अंततः आम जनता के लिए खोल दिया गया है। सेक्टर 94 स्थित महामाया फ्लाईओवर और ओखला पक्षी विहार के बीच, करीब 18.27 एकड़ भूमि पर विकसित यह पार्क वेस्ट टू वंडर ;कबाड़ से अजूबाद्ध की अवधारणा पर आधारित है और शहर के निवासियों तथा पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। आज इसका उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर छात्रों को अलग ही आनंद मिलेगा। इसके साथ ही काफी कुछ सिखने को भी मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि नोएडा में दिल्ली से सटे इलाके में बने “जंगल ट्रेल पार्क” को लोग काफी पंसद करेंगे।


कबाड़ से बनी वन्यजीवों की आकर्षक दुनिया
इस पार्क की सबसे बड़ी और खास खूबी यहाँ स्थापित 650 से अधिक वन्यजीवों की आकर्षक आकृतियाँ हैं, जिन्हें 500 टन से अधिक लोहे के कबाड़: नट.बोल्ट, चैन, फ्यूल टैंक आदिद्ध का उपयोग करके बनाया गया है। ये आकृतियाँ डायनासोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, शेर, चीता, हाथी और विभिन्न पक्षियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। शाम और रात की रोशनी में ये वन्यजीव प्रतिमाएं एक जीवंत नाइट सफारी जैसा अनुभव देती हैंए जो इसे दिल्ली.एनसीआर के अन्य पार्कों से अलग बनाता है। इसके अलावा साउंड सिस्टम भी असली फील देने के लिए लगाए गए है।
तीन विशिष्ट ज़ोन और बहुआयामी सुविधाएँ
करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक.प्राइवेट पार्टनरशिप ;पीपीपी मॉडल पर तैयार किए गए इस पार्क को आगंतुकों को विविध अनुभव प्रदान करने के लिए तीन विशिष्ट ज़ोन में बांटा गया है…
प्रथम ज़ोन: इसमें पार्किंग: 76 कारें, 8 बसेंद्ध, 1000 लोगों की क्षमता वाला एम्पीथिएटरए फूड कोर्ट और प्रदर्शनी एरिया जैसी सामुदायिक सुविधाएँ मौजूद हैं।
द्वितीय ज़ोन: 8.77 एकड़: यहाँ ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट, ग्रास लैंड और वेट लैंड जैसे वातावरण तैयार किए गए हैं।
तृतीय ज़ोन: 5.45 एकड़: यह ज़ोन आइस लैंड ओशनए टेम्परेट फॉरेस्ट और पोलर रीजन की कल्पना को साकार करता है।
रोमांचक भरी रहेंगे गतिविधियाँ
जंगल ट्रेल पार्क केवल वन्यजीवों की आकृतियों तक सीमित नहीं है। रोमांच के शौकीनों के लिए यहाँ कई साहसिक गतिविधियाँ भी शामिल की गई हैं..
रॉक क्लाइम्बिंग
ज़िप लाइनिंग
ज़िप साइकलिंग
अन्य रोमांचक खेल
प्रवेश के लिए शुल्क और समय
पार्क में प्रवेश शुल्क ₹118 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है और यह सुबह 11ः00 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन ओखला बर्ड सेंचुरी और बोटैनिकल गार्डन हैं। नोएडा प्राधिकरण की यह पहल न केवल शहर के पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और कचरे के पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में भी जागरूक करेगी।

 

यह भी पढ़ें: आठ माह से बंद 2808 स्कूलों के एमआईएस पोर्टल, प्राइवेट स्कूल संघ ने सीएम को भेजा पत्र

 

 

यहां से शेयर करें