Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राम मंदिर में एंट्री कहां से होती है – जय हिन्द जनाब राम मंदिर में एंट्री कहां से होती है – जय हिन्द जनाब

राम मंदिर में एंट्री कहां से होती है


नई दिल्ली। एक और ऐतिहासिक पहल के साथ आज अयोध्या में रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई शुरू हो गई है। पहले दिन निर्मोही अखाड़े ने अपनी बात रखते हुए वहां पर पूजा का अधिकार मांगा, इसी बीच चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने निर्मोही अखाड़े से पूछ लिया कि रामजन्मभूमि में एंट्री कहां से होती है? दरअसल, इस मसले पर जब सुनवाई शुरू हुई तो सबसे पहले निर्मोही अखाड़े ने वहां पर अपनी बात रखनी शुरू की। निर्मोही अखाड़ा ने कहा कि उन्हें वहां पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन तभी चीफ जस्टिस ने इस मामले से जुड़े कुछ बेसिक सवाल पूछने शुरू किए, सीजेआई के साथ-साथ जस्टिस नजीर ने भी निर्मोही अखाड़े से कहा कि आप सबसे पहले अपनी बात रख रहे हैं, इसलिए पूरे मामले को शुरू से बताएं। निर्मोही अखाड़े ने अदालत से कहा कि हमसे पूजा का अधिकार छीना गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बहस के दौरान निर्मोही अखाड़े से पूछा कि क्या कोर्टयार्ड के बाहर सीता रसोई है? इसके अलावा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि हमारे सामने वहां के स्ट्रक्चर पर स्थिति साफ करें। चीफ जस्टिस ने पूछा कि वहां पर एंट्री कहां से होती है? सीता रसोई से या फिर हनुमान द्वार से? इसके अलावा पूछा कि निर्मोही अखाड़ा कैसे रजिस्टर हुआ?

यहां से शेयर करें