Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
350 कर्मचारी करेंगे कचरा एकत्रित, निजी कंपनी से करार – जय हिन्द जनाब 350 कर्मचारी करेंगे कचरा एकत्रित, निजी कंपनी से करार – जय हिन्द जनाब

350 कर्मचारी करेंगे कचरा एकत्रित, निजी कंपनी से करार

मोहम्मद आकिब आजाद
नोएडा। स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने एक ओर कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण ने मेमर्स साईमून स्टार इंटरप्राइजेज नामक कंपनी से करार किया है। करार पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी और कंपनी के संचालक चांद भारती के बीच मंगलवार की शाम हुआ।
करार के मुताबिक कंपनी के तकरीबन 350 कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा एकत्रित करेंगे। उसके यह कर्मचारी पंजीकृत होंगे। कंपनी उत्सर्जित होने वाले सूखे कूड़े में से उपयोगी सूखे कूड़े का प्रशंसकरण कर अथवा सीधे प्राधिकृत रिसाईकिलर को विक्रय कर समस्त पंजीकृत वेस्ट पीकर्स को दैनिक आधार पर उनके द्वारा अर्जित सामग्री की अपेक्षा धन उपलब्ध कराना होगा। किसी भी तरह की दुर्घटना आदि होने पर इंश्योरेंस आदि के जरिए इलाज कराना कंपनी की जिम्मेदारी होगी। माना जा रहा है कि इस नए कदम से शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी। पेंटर और खंबों पर लाइट के बाद यह तीसरा कदम है जो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की तरफ से उठाया गया है। इन तीनों के साथ उनका गाजियाबाद में तर्जुबा अच्छा रहा है।
सांईमून के संचालक चांद भारती ने बताया कि गोरखपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद और आगरा मंडल में में भी कामयाबी के साथ वे ये काम कर रहे हैं।

यहां से शेयर करें