Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गार्डन ग्लेरिया में बिना लाइसेंस परोस रहे थे शराब – जय हिन्द जनाब गार्डन ग्लेरिया में बिना लाइसेंस परोस रहे थे शराब – जय हिन्द जनाब

गार्डन ग्लेरिया में बिना लाइसेंस परोस रहे थे शराब


नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी मॉल में बने गार्डन ग्लेरिया में एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बेचते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग बिना लाइसेंस के शराब परोस रहे थे। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के साथ पुलिस ने गार्डन ग्लेरिया के सूत्रा रेस्टोरेंट पहुंची और जब उसका लाइसेंस चेक किया तो उस पर लाइसेंस नहीं था। आबकारी विभाग की टीम के साथ चौकी इंचार्ज जीआईपी भी मौजूद थे। पकड़े गए युवकों के नाम सतीश, बलजीत, बिलास और जयवीर बताए गए हैं।

यहां से शेयर करें