Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम योगी का बड़ा ऐलानः अब सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं बल्कि कॉर्पोरेशन देगा वेतन – सीएम योगी का बड़ा ऐलानः अब सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं बल्कि कॉर्पोरेशन देगा वेतन –

सीएम योगी का बड़ा ऐलानः अब सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं बल्कि कॉर्पोरेशन देगा वेतन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ी घोषणा की है। जिससे सफाई कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है। सफाई कर्मचारी अलग अलग ठेकेदार कंपनी के नीचे काम करते हैं और आउटसोर्सिंग कंपनी ही सफाईकर्मियों को वेतन देती है। मगर अब जिस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, वहाँ पर कॉर्पोरेशन से सीधे वेतन सफाई कर्मचारी के खाते में जाने वाला है। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। उसके अलावा सफाई कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क दिया जायेगा। इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्यवश यदि किसी सफाई कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसे अलग अलग श्रेणी के हिसाब से उसके परिजनों को सहायता धनराशि दी जाएगी। सीवर के अंदर वैसे तो मशीनें काम कर रही है मगर कभी कभी सफाई कर्मचारियों को सीवर के अंदर उतरना पड़ता है ऐसे में यदि उनकी मौत होती है तो 30 लाख रुपये सहायता धनराशि उसके परिजनों को दी जाए।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीद फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी बढ़ी

यहां से शेयर करें