Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पति की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, झूठे आरोप से भटकाना चाहती थी पुलिस को, थाना नंदग्राम पुलिस ने किया खुलासा – जय हिन्द जनाब पति की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, झूठे आरोप से भटकाना चाहती थी पुलिस को, थाना नंदग्राम पुलिस ने किया खुलासा – जय हिन्द जनाब

पति की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, झूठे आरोप से भटकाना चाहती थी पुलिस को, थाना नंदग्राम पुलिस ने किया खुलासा

Ghaziabad News: थाना नंदग्राम क्षेत्र में एक महिला द्वारा  पति की हत्या  का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने ईंट मारकर पति की हत्या  करने वाली आरोपी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी नंदग्राम, उपासना पांडेय ने मिडिया को बताया कि मूलत: सिकरोड़ शिव मंदिर वाली गली में रहने वाली सुनीता ने 28 सितंबर को शराब के नशे में पति मनीष से हुए झगड़े के बाद ईंट से सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या  कर दी थी। हत्या के बाद उसने अपने कपड़े बदलकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें पति के दोस्तों  भोला और अक्षय  को फंसाने की कोशिश की।पुलिस ने जांच में तथ्यों और सुनीता के खून से सने कपड़ों  के आधार पर सच्चाई उजागर की। पूछताछ में सुनीता ने बताया कि मनीष शराब के नशे में उसे और बेटियों को अपशब्द कहता था और उसने घर का फ्रिज भी शराब के लिए बेच दिया था, जिससे आक्रोश में आकर उसने हत्या की। सुनीता को गुड्डू के मकान से कपड़े व सामान लेने के दौरान  पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल  उसके खिलाफ  विधिक कार्रवाई  की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का पाकिस्तान को दिया खुला संदेश: ‘देश न संभले तो भारत में घर वापसी कर लो’

यहां से शेयर करें