Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
खाना खाने जाना पड़ा महंगा, बुलेट टैंकर से टकराई तीन छात्रों की दर्दनाक मौत – जय हिन्द जनाब खाना खाने जाना पड़ा महंगा, बुलेट टैंकर से टकराई तीन छात्रों की दर्दनाक मौत – जय हिन्द जनाब

खाना खाने जाना पड़ा महंगा, बुलेट टैंकर से टकराई तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

Haryana :

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। ये तीनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से सवार होकर खाना खाने जा रहे थे, तभी टैंकर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा का बयान
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बुलेट बाइक पर सवार होकर खाना खाने जा रहे थे तभी पानी के टैंकर में बाइक टकरा गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस में तीनों को अस्पताल भेजा जिसमें डॉक्टरों ने सागर 19 वर्ष पुत्र संजय सागर निवासी पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, कुश 21 वर्षपुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी खुदुरा थाना घमौर जिला गाजीपुर को डॉक्टर ने मेरठ घोषित कर दिया जबकि समर्थ पुंडीर 18 वर्ष पुत्र सुनील पुंडीर निवासी सैटेलाइट कॉलोनी बरेली का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि तीनों छात्र चुहरपुर अंडरपास के पास सड़क पर पेड़ों को पानी लगाते धीरे धीरे चल रहे पानी के भरे टैंकर से एक्सीडेंट हो गया है, मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद है, पुलिस अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: भारत का विजयी अभियान जारी एक बार फिर पाकिस्तान को चटाई धूल, इसलिए पाकिस्तान खेलने से कर रहा था इनकार!

यहां से शेयर करें