Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई पुलिस की  सर्वोच्च पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई पुलिस की  सर्वोच्च

पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई पुलिस की  सर्वोच्च प्राथमिकता:प्रियाश्री पाल 

ghaziabad news  आम जनमानस और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त (वेव सिटी) प्रियाश्री पाल  के नेतृत्व में  एनआर ग्रांड बैंक्वेट हॉल, वेव सिटी में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक संभ्रांत नागरिकों  की उपस्थिति रही, जिस पार्षद, डॉक्टर, व्यापारी, उद्योगपति, मीडियाकर्मी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सामाजिक कार्यकर्ता  और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में  एसीपी प्रियाश्री पाल  ने  कमिश्नरेट गाजियाबाद में लागू बीट प्रणाली   की विस्तृत जानकारी दी।उपस्थित लोगों को थाना वेव सिटी क्षेत्र के बीट एसआई और बीपीओ के मोबाइल नंबर  भी उपलब्ध कराए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि  कोई पुलिसकर्मी पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार जांच या चरित्र सत्यापन के नाम पर  अनुचित लाभ लेने का प्रयास करता है, तो उसकी तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए एसीपी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया  कि कमिश्नरेट प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने  गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना की और कहा कि इस तरह के संवाद आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं। इस व्यवस्था का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें