Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ranbir Kapoor ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा Ranbir Kapoor ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor:

Ranbir Kapoor: अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग कितनी भी लंबी क्यों न हो, चाहे तपती दोपहर हो या रात का समय और भले ही कितने भी रीटेक करने पड़ें, रणबीर कभी पीछे नहीं हटते और पूरे धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

Ranbir Kapoor:

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बोनी कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने रणबीर की प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ करते हुए कहा, “रणबीर ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्हें मैंने सेट पर कभी बोर होते नहीं देखा। हम लगातार 16-16 घंटे शूट करते थे। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग होती थी। बाद में हमने रात में शूटिंग करने का फैसला किया और रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम किया, ताकि गर्मी थोड़ी कम लगे। इसके बावजूद रणबीर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने हर वक्त प्रोफेशनल अंदाज में काम किया।”

बोनी कपूर ने बताया, “मुझे याद है, एक सीन में पूरे 52 रीटेक हुए थे। अलग-अलग वजहों से बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। लेकिन रणबीर ने एक बार भी शिकायत नहीं की। वह हर बार पूरे धैर्य और सम्मान के साथ रीटेक देते रहे। वहीं, मेरे एक शॉट में जब 13-14 रीटेक हो गए तो मैं थोड़ा परेशान हो गया। तब रणबीर मेरे पास आए और बोले, मैंने 52 रीटेक दिए हैं, आपको तब तक करना होगा जब तक डायरेक्टर संतुष्ट न हों।’ उनके इस धैर्य और पॉज़िटिव एटीट्यूड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रणबीर सेट पर हमेशा खुशमिज़ाज रहते हैं और सबका हौसला बढ़ाते हैं।”

Ranbir Kapoor:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ दो दिवसीय ‘पीएसबी मंथन’ करेगा वित्त मंत्रालय

यहां से शेयर करें