Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा लोकतंत्र नहीं, सत्ता की भूखी पार्टी:वीरेंद्र यादव भाजपा लोकतंत्र नहीं, सत्ता की भूखी पार्टी:वीरेंद्र यादव

भाजपा लोकतंत्र नहीं, सत्ता की भूखी पार्टी:वीरेंद्र यादव

ghaziabad news  कविनगर स्थित जानकी भवन परिसर में नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यशैली को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीखा हमला बोला है।
सपा के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सत्ता की भूख में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को भी कुचलने से नहीं चूक रही।
वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह से भाजपा के महानगर अध्यक्ष और मेयर सुनीता दयाल ने जल्दबाजी दिखाई, उससे स्पष्ट है कि भाजपा को निष्पक्ष चुनाव में कोई रुचि नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन के भीतर ही आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आई, जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई और इसलिए चुनाव को निरस्त करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था, जिससे पहले से तय परिणामों को लागू किया जा सके। “भाजपा के नेताओं को सिर्फ श्रेय लेने से मतलब है, न कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से ।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा की यह अनुशासनहीनता और सत्ता की लालसा गाजियाबाद की जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतंत्र का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान अव्यवस्था और गुटीय संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ बताया है और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए हैं।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें