Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल आज,  भिड़ेंगे मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धाज – जय हिन्द जनाब प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल आज,  भिड़ेंगे मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धाज – जय हिन्द जनाब

प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल आज,  भिड़ेंगे मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धाज

Noida News: शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। खिताबी भिड़ंत में मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धाज आमने-सामने होंगे।
लीग की शुरूआत 7 अगस्त को हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की आठ टीमें—लखनऊ टाइगर्स, गोरखपुर जॉइंट्स, नोएडा थंडर्स, मथुरा योद्धाज, अयोध्या सुपरकिंग्स, मुरादाबाद बुल्स, काशी वॉरियर्स और मुजफ्फरनगर लायंस ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर अंकतालिका में पहले स्थान पर मुजफ्फरनगर लायंस और दूसरे स्थान पर मथुरा योद्धाज रही थीं। दोनों टीमों ने प्लेआॅफ में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। प्रो वॉलीबॉल लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान ने बताया कि विजेता टीम को 21 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित हो रही इस लीग को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है और हर मैच में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

यहां से शेयर करें