Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली – जय हिन्द जनाब एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली – जय हिन्द जनाब

एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली

Noida News: हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए मंगलवार को एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर छात्रों ने झंडे हाथ में लेकर वंदे मात्रम और भारत माता की जय के नारे भी लगाये।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि इस रैली में छात्रों की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी आपका देश के प्रति सम्मान को दर्शा रहा है। हमारे देश के अनगिनत क्रातिकांरियों ने बलिदान दिया और तब जाकर हमें यह आजादी मिली है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि आप उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करे और अपने घर में, आस पड़ोस में, संस्थानों में सभी को घर में राष्ट्रध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें और इसका प्रचार प्रसार करें। आज हमारा देश विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल है और हम विकसित देश बनने की राह में अग्रसर है ऐसे में आप युवाओं की जिम्मेदारी बनती है आप हर क्षेत्र में राष्ट्र के मान को और बढ़ाये। इस तिरंगा रैली में एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह, एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल, डा चंदद्रीप टंडन, बिग्रेडियर अर्जन दत्ता सहित एमिटी स्कूल आॅफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस सांइसेस, एमिटी विश्वविद्यालय की सीनियर डिविजन की एनसीसी कैडेंट्स भी उपस्थित थी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ‘तिरंगा महोत्सव’ का हुआ आयोजन, तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक

यहां से शेयर करें