Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ‘तिरंगा महोत्सव’ का हुआ आयोजन, तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ‘तिरंगा महोत्सव’ का हुआ आयोजन, तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ‘तिरंगा महोत्सव’ का हुआ आयोजन, तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक

Noida News: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आॅडिटोरियम में ‘तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह और सुमित यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है तथा यह आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और बच्चों को भी इस अभियान में शामिल करने की अपील की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए हर नागरिक से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परिसर में तिरंगा मेला भी लगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों ने तिरंगा थीम पर आधारित वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री की।  कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की। स अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

प्राधिकरण ने सेक्टर-2 व सूरजपुर में लगाए पौधे

 

यहां से शेयर करें