Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्राधिकरण ने सेक्टर-2 व सूरजपुर में लगाए पौधे – जय हिन्द जनाब प्राधिकरण ने सेक्टर-2 व सूरजपुर में लगाए पौधे – जय हिन्द जनाब

प्राधिकरण ने सेक्टर-2 व सूरजपुर में लगाए पौधे

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की तरफ से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 2 और सूरजपुर में पौधारोपण किया गया। सेक्टर -2 में नीम, चंपा और कनेर आदि प्रजाति के 100 से अधिक एवं सूरजपुर में 130 पौधे लगाए गए।
पौधे लगाने में प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डीजीएम संजय कुमार जैन और प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक हरिंदर सिंह के अलावा हरेंद्र भाटी, गजराज सिंह सहित आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे, जबकि सूरजपुर स्थित श्मशान घाट में 130 पोधों को रोपित किया गया पौधरोपण के दौरान  मानिक चंद शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। यहां अमरूद, कचनार, गुलमोहर जामुन, नींबू ,आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहर को और अधिक हरा भरा बनाने के लिए सभी निवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है।

तालड़ा गांव में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त

यहां से शेयर करें