Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
तालड़ा गांव में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त – जय हिन्द जनाब तालड़ा गांव में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त – जय हिन्द जनाब

तालड़ा गांव में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को अधिसूचित गांव तालड़ा में अवैध कब्जों पर प्राधिकरण ने बुल्डोजर चलाया।  करीब 50 हजार वर्ग मीटर एरिया को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है।  कालोनाइजर बाउंड्री बनाकर अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  एसीईओ ने लोगों से भी अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम तालड़ा के खसरा संख्या 270, 286 व 292 की जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। अधिसूचित एरिया में प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद कालोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर रहे थे।
प्राधिकरण ने अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। सोमवार को महाप्रबंधक एके सिंह सहित ओएसडी रामनयन सिंह, वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर प्रबंधक राकेश बाबू, स्वतंत्र वर्मा, मिथलेश कुमार व बृजेन्द्र कुशवाहा, सहायक प्रबंधक डीपी श्रीवास्तव व राम किशन सहित परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने नोएडा पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।  सुबह करीब 7 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और तीन घंटे तक चली।  इस कार्रवाई में 5 जेसीबी और 3 डंफरों का इस्तेमाल किया गया।

मामूली पार्किंग विवाद को लेकर, भड़की सांप्रदायिक तनाव और आग जनी, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

यहां से शेयर करें