Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक – जय हिन्द जनाब जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक – जय हिन्द जनाब

जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रेटर नोएडा । दनकौर कस्बे के लंबा बाजार में बुधवार देर रात एक जूते के शोरूम में आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
कस्बे के निवासी मुकेश मित्तल का लंबा बाजार में यह जूते का शोरूम है। बुधवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात करीब 1 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे उनका लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि, तब तक शोरूम का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित मुकेश मित्तल के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दनकौर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक पीड़ित दुकानदार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़े : निगम ने एसआईआर कार्य में तेजी लाने के लिए बीएलओ के साथ लगाए 150 कर्मचारी

यहां से शेयर करें