Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा STF ने पकड़ा RAW अफ़सर! जानिए क्या है पूरी हक़ीक़त – जय हिन्द जनाब नोएडा STF ने पकड़ा RAW अफ़सर! जानिए क्या है पूरी हक़ीक़त – जय हिन्द जनाब

नोएडा STF ने पकड़ा RAW अफ़सर! जानिए क्या है पूरी हक़ीक़त

Noida News| आज कल आज कल फ्रॉड करने वाले लोग बड़ी बड़ी एजेंसियों के अफ़सरों का नाम इस्तेमाल कर या फिर ख़ुद को ही अफ़सर बताकर ठगी कर रहे हैं। समय समय पर पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ़्तार भी करती है लेकिन एक के बाद एक मामले उजागर होते जा रहे हैं।इस बार नोएडा STF ने RAW अफ़सर को गिरफ़्तार किया है। दरअसल, थाना सूरजपुर क्षेत्र से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सुनीत कुमार पुत्र ब्रज नंदन शाह निवासी अजोई थाना भगवानपुर डिस्ट्रिक्ट वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से उसकी फोटो लगी एक फर्जी रॉ ऑफिसर की आईडी बरामद हुई है
इसके अलावा इसके पास से इसकी फोटो लगी अलग अलग नाम से मतदाता पहचान पत्र , पैन कार्ड व कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए है । नोएडा STF यूनिट के एडिशनल SP राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी के इलाक़े में कई ऐसे लोग घूम रहे हैं जो ख़ुद को बड़ी बड़ी एजेंसियों के अधिकारी बताते हैं और लोगों से फ़र्ज़ीवाडा कर धन वसूली कर रहे हैं हैं।
STF ने ये सामान किया बरामद बरामदगी
1- दो फर्जी आईडी
2 – 20 विभिन्न बैंक्स की चेक बुक
3- 8 डेबिट/ क्रेडिट कार्ड्स
4- 5 पैन कार्ड्स
5- 17 विभिन्न नामो के एग्रीमेंट
6- 2आधार
7- 3 वोटर आईडी
व कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए है ।

 

नई फ्लीट में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे: डॉ. सियाराम वर्मा

यहां से शेयर करें