Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक तीन, मोटरसाइकिल वाले को घसीटकर ले गई कार – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक तीन, मोटरसाइकिल वाले को घसीटकर ले गई कार – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक तीन, मोटरसाइकिल वाले को घसीटकर ले गई कार

Greater Noida News: सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर रोड पर तेज रफ्तार कार ने दूधिया की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक कार के नीचे फंस गई। कार चालक बाइक को घसीटकर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सैनी गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोसाइटी में दूध सप्लाई कर घर लौट रहे थे। 130 मीटर रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद देवेंद्र बाइक से अलग गिर गए, जबकि उनकी बाइक कार के नीचे फंस गई। इस बीच आरोपी चालक बाइक को घसीटते हुए ले गया। पीड़ित को हादसे में हल्की चोट आईं। पीड़ित ने बताया कि उन्हें घटना के बाद से बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। सेक्टर इकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। टक्कर मारने वाली कार और चालक का पता लगाया जा रहा है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा रैली

यहां से शेयर करें