Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बंधन बैंक ने सुरक्षित बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर पटना में आयोजित किया ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम बंधन बैंक ने सुरक्षित बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर पटना में आयोजित किया ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम

बंधन बैंक ने सुरक्षित बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर पटना में आयोजित किया ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम

Bihar Patna:  बंधन बैंक ने हाल ही में पटना में ग्राहकों को उनके बैंकिंग अधिकारों, नियामकीय सुरक्षा, शिकायत निवारण प्रणाली, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आरबीआई पटना के मुख्य महाप्रबंधक एवं बिहार के लिए लोकपाल श्री कुमार राजेश रंजन मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रभाकर झा, उप-लोकपाल (आरबीआई) और श्री वीर धीरेंद्र, वरिष्ठ उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) शामिल थे। बंधन बैंक के प्रतिनिधि  मनीष रंजन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हैड- प्रोसेस क्वालिटी तथा अमित कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल हेड- ब्रांच बैंकिंग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।  इस कार्यक्रम में बंधन बैंक और कुछ अन्य बैंकों के लगभग 125 ग्राहकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य ग्राहकों को शिकायत निवारण प्रणाली, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और लेनदेन की सुरक्षा में बैंक की भूमिका के बारे में सशक्त बनाना था। प्रमुख चर्चाओं में आरबीआई की इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना, फेयर प्रैक्टिसेस कोड, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग पद्धतियाँ और फिशिंग व विशिंग जैसी धोखाधड़ी से बचाव की प्रभावी रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

डिजिटल युग में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्राहक अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

अपने संबोधन में  कुमार राजेश रंजन ने कहा, “डिजिटल युग में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्राहक अधिकारों की सुरक्षा बैंकिंग सेवाओं की मजबूत नींव हैं। प्रत्येक ग्राहक को अपने अधिकारों और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे खुद को धोखाधड़ी से बचा सकें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।” उन्होंने आरबीआई इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना 2021 के अंतर्गत शिकायत समाधान की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज कराने के तरीके और ग्राहकों को उपलब्ध अधिकारों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान कुमार राजेश रंजन ने ग्राहकों द्वारा पूछे गए कई प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं और उनके अधिकारों पर व्यावहारिक जानकारी दी। इस पहल की सराहना करते हुए बंधन बैंक के ग्राहकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने में मदद करते हैं और बैंक का यह कदम अत्यंत प्रशंसनीय है।
सीओओ ने कहा 
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए  रतन कुमार केश, कार्यकारी निदेशक एवं सीओओ ने कहा, “बंधन बैंक में हम समझते हैं कि आज की तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्राहक अधिकारों की सुरक्षा विश्वास और स्थायी संबंध बनाने की मूलभूत नींव हैं। हम मानते हैं कि प्रत्येक ग्राहक को अपने अधिकारों और शिकायत निवारण के विकल्पों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित रख सकें और अपने समुदाय में सुरक्षित बैंकिंग को बढ़ावा दें। वित्तीय
समावेशन और ग्राहक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध बैंक के रूप में हम हमेशा जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को वह ज्ञान और उपकरण उपलब्ध कराते हैं, जिनकी उन्हें बदलते डिजिटल बैंकिंग परिवेश में आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में ग्राहकों को आरबीआई की इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया और शिकायत दर्ज करने व समाधान पाने की क्रमबद्ध प्रक्रिया समझाई गई। साइबर सतर्कता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की कि किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबरक्राइम हेल्पलाइन (1930) पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ।

 

यह भी पढ़े : अमेरिकी नागरिको को ठगने वाले गिरोह का खुलासा, 25-30 हजार सैलरी वाले यवा करते थे एक दिन में लाखों की ठगी, मालिक फरार

यहां से शेयर करें