Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, 24 करोड़ की ठगी का आरोप – जय हिन्द जनाब Noida News: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, 24 करोड़ की ठगी का आरोप – जय हिन्द जनाब

Noida News: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, 24 करोड़ की ठगी का आरोप

Noida News: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अतह मोहम्मद पुत्र अख्तर को थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम बबलूखेड़ा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अतह मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जमीन दिखाकर वादी पक्ष से 24 करोड़ रुपये की भारी रकम वसूल ली। बाद में उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन की बिक्री कर दी। जब वादी पक्ष ने जमीन की वास्तविकता को लेकर आपत्ति जताई और पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-63 में मामला दर्ज किया गया था और अतह मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Noida News: पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की विदेशी सिगरेट, गांजा और नकदी बरामद

यहां से शेयर करें