Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की विदेशी सिगरेट, गांजा और नकदी बरामद – जय हिन्द जनाब Noida News: पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की विदेशी सिगरेट, गांजा और नकदी बरामद – जय हिन्द जनाब

Noida News: पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की विदेशी सिगरेट, गांजा और नकदी बरामद

Noida News: थाना दनकौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की मेड इन कोरिया सिगरेट की 7,950 डिब्बियां, 3 किलो 10 ग्राम गांजा, 20,120 रुपये नकद, और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं।
एसीपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दनकौर पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान यासीन पुत्र अफलातून, शाहरुख पुत्र अनवर और इमरान पुत्र तराबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कारों के जरिये अवैध सिगरेट और गांजे की तस्करी करते थे और सस्ते दाम पर बाजार में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Greater Noida News: ‘मानसून में बढ़ते हैं जलजनित संक्रमण के खतरे’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हेपेटाइटिस के मामलों में बढ़ोतरी

यहां से शेयर करें