Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी Breaking News: एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Breaking News: एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Breaking News:  नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 104 हाजीपुर मार्केट के सामने सरेआम एयर इंडिया के क्रू मेंबर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग चुकी है। इस मामले में नोएडा पुलिस बदमाशों तक पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए इस मामले में दिल्ली से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि गैंगस्टर कपिल मान के भाई ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरजमान की हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस अफसर इस मामले में बोलने से बच रहे हैं लेकिन आज शाम तक इस हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है। बता दें कि शुक्रवार को दिनदहाड़े सेक्टर 104 हाजीपुर की मार्केट में जिम करने आए सूरजमान की दो बाइक सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

 

यह भी पढ़े : क्या आपको पता है! लाखों रुपए मीटर की जमीन को हजारों रुपए में कैसे बेचते हैं कॉलोनाइजर

यहां से शेयर करें